बुधवार रात 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, तंजीम नगर में 21 और 22 साल के 2 युवक, 44 साल का एक व्यक्ति। चंदन नगर गली की 80 साल की महिला। खजराना का 38 साल का युवक। स्नेहलतागंज की 53 साल की महिला। समाजवाद नगर का 50 साल का पुरुष। उदापुरा का 50 साल का पुरुष। इकबाल कॉलोनी का 54 साल का पुरुष। अंबिकापुरी का 45 साल का पुरुष। गांधी नगर का 38 साल का युवक और मोती तबेला का 54 साल का पुरुष पॉजिटिव मिले। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने 5 और नए पते को कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश दिए। इसमें मनोरमागंज, वल्लभ नगर, माणिकबाग कॉलोनी, तंजीम नगर और डी-टू पुलिस लाइन शामिल हैं। एमवाय में भर्ती 60 वर्षीय संक्रमित सोमवार देर रात भाग गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे उदापुरा में पकड़ा और भर्ती करवाया।